वॉइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे भारतीय नौसेना के नए चीफ- 30अप्रैल..

वॉइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे भारतीय नौसेना के नए चीफ- 30अप्रैल..
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के नए चीफ की नियुक्ति कर दी गई है। वॉइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। वह 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे मौजूद नौसेना प्रमुख के स्थान पर अपना कार्यभार संभालेंगे।

केंद्र सरकार की ओर से वॉइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। बृहस्पतिवार की देर रात की गई केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के स्थान पर पदभार संभालेंगे, वह 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं और नए चीफ इसी दिन अपना पदभार संभालेंगे।

भारतीय नौसेना के चीफ नियुक्त किए गए दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं और वह इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top