आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के प्रतिनिधि ने विदेश मंत्री से की मुलाकात

आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के प्रतिनिधि ने विदेश मंत्री से की मुलाकात

नयी दिल्ली अफगानिस्तान सुलह के लिए अमेरिकी विशेष प्रतिनिधि जालमय खलिलजाद ने मंगलवार को राजधानी में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की।

खलिलजाद ने अफगानिस्तान शांति वार्ता को लेकर विदेश मंत्री तथा अजित डोभाल से चर्चा की। अमेरिका और भारत दोनों ही देश चाहते हैं कि जबतक शांति समझौता नहीं हो जाता तब तक इसकी प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए और स्थायी तौर पर संघर्ष विराम लगना चाहिए। दोनों देशों का मानना है कि अफगानिस्तान यह सुनिश्चित करे कि उसकी धरती से कोई भी आतंकी संगठन किसी अन्य देश के खिलाफ आतंकवादी गतिविधि नहीं फैलाए।

खलिलजाद ने अफगानिस्तान शांति वार्ता के लिए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर जोर दिया जिससे यह समझौता किया जा सके। भारत और अमेरिका इसके लिए मिलकर काम करेंगे। दोनों ही देश अफगानिस्तान के लोगों और क्षेत्र में शांति के लिए इस समझौते पर एक समान विचार रखते हैं।

सूत्रों के अनुसार खलिलजाद ने इंट्रा-अफगान वार्ता के लिए भारत की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने इस समझौते को लेकर अमेरिका के बारे में जानकारी दी। खलिलजाद की जनवरी 2019 से अब तक यह पांचवीं भारत यात्रा है।

दोनों पक्षों ने भविष्य के बारे में चर्चा की और अफगानिस्तान शांति समझौते को लेकर आपसी साझेदारी पर चर्चा की। उन्होंने इसके साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी पर भी चर्चा की।

epmty
epmty
Top