तीन नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

तीन नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर पुलिस और कोबरा टीम ने धरमावरम से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना पामेड़ और कोबरा 204 की संयुक्त टीम कल शाम धरमावरम की ओर निकली थी। इसी दौरान तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नक्सलियों में पंचायत कमेटी अध्यक्ष धरमावरम निवासी वेलकम मल्ला, मिलिशिया सेक्शन कमांडर धरमावरम निवासी माड़वी पोज्जा और डीएकेएमएस अध्यक्ष धरमावरम निवासी गटपल्ली मुत्ता शामिल है।

पकड़े गए नक्सली 18 जून 2019 को धरमावरम निवासी विजय गुण्डी के घर से बर्तन, आलमारी, घरेलू सामग्री , सोलर प्लेट, बैटरी, राशन सामग्री लूट करने की घटना में शामिल थे। वहीं, 23 दिसंबर 2020 को चिन्तावागु नदी के किनारे निमार्ण कार्य में लगे जेसीबी एवं क्रेन में आगजनी की घटना में शामिल रहे।

वार्ता



epmty
epmty
Top