प्रदेश सरकार किसानों के प्रति उदासीनता दिखा रही हैं : जुनैद रऊफ

प्रदेश सरकार किसानों के प्रति उदासीनता दिखा रही हैं : जुनैद रऊफ

मुजफ्फरनगर आज राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में धान किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया और एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को सौंपा गया।


कांग्रेस शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा कि प्रदेश सरकार एक तरफ जहां किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के किसानों के प्रति उदासीनता दिखा रही हैं।पूरे उत्तर प्रदेश के धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की बिक्री कम होने से किसान बहुत हताश व परेशान हैं।साथ ही साथ नमी के नाम पर किसानों के धान के मूल वज़न में भी कटौती की जा रही है जिससे किसानों को भारी नुक़सान उठाना पड़ रहा है किसानों की इस पीड़ा में शहर कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर उनकी आवाज को पुरजोर तरीके से उठाकर किसानों को उनका वास्तविक अधिकार दिलाने की कोशिश करेंगे चाहे इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़ा हम करेंगे और किसानों को उनका अधिकार दिलाकर रहेंगे।

आज के इस प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, पूर्व प्रदेश सचिव सुबोध शर्मा, गुफरान काजमी, इसरार सैफी, गीता काकरान, राहुल भारद्वाज, याकुब प्रधान, अहसन जमीर, अजय चौधरी, शारदा देवी, धीरज महेश्वरी, राजेंद्र पाल बिल्लू, सुशील झंझोट, दिलशाद मुन्ना, मुकेश चौहान, काजी सुल्तान, फैय्याज सलमानी, इकराम पहलवान, श्यामपाल चेयरमैन, दिनेश पाल, अभिषेक शर्मा, ओमवीर मिठाइयां, युगल किशोर, सलीम अहमद पूर्व सभासद, रिज़वान सिद्दीक़ी, विजय पाल, रजत सिंघल, रजत गुप्ता, मौ वसीम, नरेश भारती, महेश विश्वकर्मा, मोहसिन, मुकर्रम, अब्दुर रहीम, अफजाल अंसारी, अहमद हुसैन, रईस अहमद, अमित राणा, बबलू शर्मा, जनेश्वर पाल, नफ़ीस अहमद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top