भाजपा की "वेल यात्रा" का मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक हिंसा पैदा करना

भाजपा की वेल यात्रा का मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक हिंसा पैदा करना

पुड्डुचेरी केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की "वेल यात्रा" का मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक हिंसा पैदा करना है।

वी नारायणसामी ने यहां डेंगू जागरुकता रैली से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पुड्डुचेरी एक शांतिपूर्ण प्रदेश है, जो सभी धर्मों को प्रमुखता देना और यहां किसी भी धार्मिक सिद्धांतों का पालन करने में कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रशासित प्रदेश में किसी तरह की हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हैं। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मल्लादी कृष्ण राव के साथ मणिमेगलाई सरकारी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जहाँ, हाथों में तख्तियां और नोटिस लिए छात्रों ने डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों का जागरूक किया।

epmty
epmty
Top