RJD को सपा, कांग्रेस का मिला साथ,बोली प्रिंयका - देश के युवाओं को रोजगार चाहिए

RJD को सपा, कांग्रेस का मिला साथ,बोली प्रिंयका - देश के युवाओं को रोजगार चाहिए

नई दिल्ली राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने लोगों से बुधवार को 9 बजे 9 मिनट पर घर की लाइट बंद कर मोमबत्ती, टॉर्च आदि जलाने की मुहिम चलाई थी। राष्ट्रीय जनता दल की इस अपील को कांग्रेस, सपा का सपोर्ट मिला है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोमबत्ती जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने राष्ट्रीय जनता दल की इस अपील के बहाने मोदी सरकार पर वार किया।

पटना में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और पार्टी कार्यकर्ताओं ने लालटेन जलाया। बता दें कि लालटेन राष्ट्रीय जनता दल(RJD) का चुनाव चिह्न भी है।

मंगलवार को आरजेडी की ओर से ट्वीट किया गया कि 9 सितंबर याद है ना, बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है, याद है ना? अगर लालटेन नहीं है तो मोमबत्ती या दीया जलाएं, लाइट बंद करके जलाएं। बिहार की सबसे बड़ी सेवा है अहंकारी सरकार को नींद से जगाना, ज्वलंत मुद्दों को उठाना, याद है ना?

प्रियंका गांधी ने लिखा कि देश के युवाओं को रोजगार चाहिए। उनकी रुकी हुई भर्तियों की ज्वाइनिंग, परीक्षाओं की डेट, नई नौकरियों की नोटिफिकेशन, सही भर्ती प्रक्रिया और ज्यादा से ज्यादा नौकरियां चाहिए। इसके बदले सरकार कोरे भाषण, लाठियां और उपेक्षा देती है। आखिर कब तक?

सपा अध्यक्ष अखिलेश अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा कि आज आने वाले कल के बदलाव का इतिहास लिख दिया। सियासत के आसमान पर रोशनी से इंकलाब लिख दिया। सपा नेता आगे लिखते हैं कि आज युवाओं ने बीजेपी के शासनकाल की उलटी गिनती की शुरूआत कर दी है। हमने नौजवानों की खातिर मोमबत्तियां जलाकर हमेशा की तरह आज भी उनका साथ दिया है और देते रहेंगे।

इससे पूर्व अखिलेश यादव ने कहा था कि आइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोजगारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज में आवाज मिलाएं।

epmty
epmty
Top