देश के राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों की बदली संख्या से नन्हें-मुन्ने भी हुए अपडेट

देश के राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों की बदली संख्या से नन्हें-मुन्ने भी हुए अपडेट
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

कुमारसैन, शिमला। मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले के बाद सोमवार से देश के राज्यों की संख्या 29 से घटाकर 28 हो गयी है। और इसी के साथ केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या बढ़कर 7 से 9 हो गई है। हमनें जब स्कूली बच्चों से पूछा तो जवाब सुनकर हम आश्चर्यचकित रह गये कि स्थानीय केपीएस की चैथी कक्षा में पढ़ रही नन्ही युविका और अन्य छात्रों की सूचना तकनीक व सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के आधार पर कहा कि भारत में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित 9 केंद्र शासित प्रदेश तथा अब 28 राज्य हैं।


ज्ञात हो कि बीते दिवस जम्मूकश्मीर राज्य को दो भागों में विभक्त करते हुए तिब्बत को अलग कर दिया गया हैं। जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा समाप्त हो गया है और उसे केन्द्रशासित प्रदेश की श्रेणी में लाया गया है, जिसके चलते अब देश में राज्यों की संख्या 29 से घट 28 व केन्द्रशासित प्रदेशों की संख्या 7 से बढ़कर 9 हो गयी है।

जानकारों के अनुसार इन जागरूक छात्रों ने सिद्ध किया कि सोशल मीडिया के सदुपयोग और लाभ क्या है। आपकी मानसिकता ही किसी भी तकनीक के प्रभाव एंव दुष्प्रभाव को निर्धारित करती है। और अगर आप भी समय के साथ चलते है तो इस नई जानकारी को जरूर अपडेट कर लें।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top