हिमालय मंच की पर्यावरण और साहित्य यात्रा आयोजित

हिमालय मंच की पर्यावरण और साहित्य यात्रा आयोजित
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

हितेन्द्र शर्मा (शिमला)। हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच(रजि.) कालका-शिमला रेलवे के संयुक्त संयोजन में आज तारादेवी से समरहिल रेलवे ट्रैक पर पैदल यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय व निकटवर्ती क्षेत्रों से पधारे पच्चास से अधिक लेखकों व संस्कृति कर्मियों ने भाग लिया। यात्रा प्रातः 9.30 बजे तारादेवी से रवाना हुई और 1 बजे समरहिल स्टेशन पर पहुंची। यात्रा के दौरान शामिल रचनाकर्मियों ने ट्रैक पर और आसपास बिखरे पॉलीथिन कचरे को साफ करने के अतिरिक्त खाली जगह पर पौधे और बीज आदि भी रोपे। इस पर्यावरण यात्रा का ठहराव जतोग स्टेशन रहा। यह जानकरी हिमालय मंच के अध्यक्ष एस आर हरनोट ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने कहा कि समरहिल स्टेशन पर पहुंचने के उपरांत शामिल लेखकों ने 50 से अधिक देवदार और बान के पौधे लगाए। हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सिकन्दर कुमार ने इतिहासकार एस आर मेहरोत्रा की स्मृति में देवदार का पौधा रोपा जिनका हाल ही में देहावसान हुआ है।

कार्यक्रम का दूसरा सत्र साहित्य गोष्ठी का रहा जिसमें शामिल हुए रचनाकारों ने कविताएं पढ़ीं जिनमें अधिकांश कविताएं जल जंगल और जमीन के सरंक्षण की चिंताओं पर केन्द्रित थीं। शामिल रचनाकारों में

श्री गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय, डॉ.कुलराजीव पंत, प्रो.मीनाक्षी एफ पॉल, श्री सतीश रत्न, आत्मा रंजन,डॉ.अनिता शर्मा, आनंद प्रकाश शर्मा, रत्न चंद निर्झर, दिनेश शर्मा, दीप्ति सारस्वत, डॉ. देव कन्या ठाकुर, स्नेह लता, अश्विनी कुमार, डॉ.मधु जी शर्मा, नरेश दयोग,शांति स्वरूप शर्मा, वंदना राणा, सीताराम शर्मा ,सुमन धनंजय,गोपाल झिलटा, संजय गेरा, डॉ.रोशन लाल जिंगटा, डॉ.सुनीला शर्मा, अनुराधा कश्यप, अनिल शर्मा, विचलित अजय, आँचल भंडारी, यादव कमार शर्मा,राहुल प्रेमी, रीना, पिंकू, निकिता शर्मा, अभिमन्यु राणा, डॉ. विकास, श्री देव प्रकाश भाटिया,दिलीप ठाकुर और यादवेन्दर ठाकुर शामिल रहे।

इस आयोजन को सफल बनाने में उत्तरी रेलवे अम्बाला मंडल के क्षेत्रीय प्रबन्धक दिनेश सी शर्मा और समरहिल स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक संजय गेरा की विशेष भूमिका रही। गोष्ठी का मंच संचालन जानेमाने कवि आत्मा रंजन ने किया।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top