आतंकी हाफिज सईद लाहौर से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

आतंकी हाफिज सईद लाहौर से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

आतंकी हाफिज सईद पर पाकिस्तान की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के लाहौर के गुंजरवाला से हाफिज सईद को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में 26ध्11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और उसके 12 सहयोगियों के खिलाफ 23 मामलों में आतंकवाद की फंडिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बता दें कि इससे पहले जमात उद-दावा के सरगना हाफिज सईद और तीन अन्य को लाहौर की आंतक निरोधी अदालत ने गिरफ्तारी से राहत दी थी। आंतक निरोधी अदालत ने हाफिज सईद समेत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तारी से पहले ही जमानत को अनुमति दे दी थी।

हाल ही में आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच पाकिस्तान ने हाफिज सईद और उसके 12 सहयोगियों के खिलाफ आतंकी फंडिंग के 23 मामले दर्ज किए थे। आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में जमात उद दावा नामक संगठन चलाता है। 2008 में मुंबई हमले का सूत्रधार रहा जिसमें 164 लोग मारे गए थे। इसी हमले के बाद अमेरिका ने इसके सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। 2006 में मुंबई ट्रेन धमाकों में भी इसका हाथ रहा है। सन 2001 में भारतीय संसद तक को इसी के आतंकियों ने निशाना बनाया था। हाफिज एनआइए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। भारत सहित अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, रूस और ऑस्ट्रेलिया ने इसके संगठनों को प्रतिबंधित कर रखा है।

बता दें कि हाफिज मुहम्मद सईद का जन्म पाकिस्तान स्थित पंजाब के सरगोधा में 10 मार्च 1950 को हुआ था। 11 सितंबर 2001 में अमेरिका पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया था। वर्ष 2002 में पाकिस्तानी सरकार ने भी लश्कर पर प्रतिबंध लगा दिया। उसके बाद हाफिज सईद ने लश्कर-ए-तैयबा का नया नाम जमात-उद-दावा रखा, हालांकि हाफिज सईद इस बात से इन्कार करता है कि जमात-उद-दावा का लश्कर से कोई संबंध है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top