भारत सरकार के ट्रेजरी बिलों की नीलामी: मार्च, 2019 में समाप्‍त होने वाली तिमाही के लिए संशोधित कैलेंडर जारी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ सलाह-मशविरा कर अपने पास उपलब्‍ध नकदी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद मार्च, 2019 में समाप्‍त होने वाली तिमाही के लिए ट्रेजरी बिलों को जारी करने हेतु संबंधित धनराशियों को अधिसूचित करने का निर्णय लिया है, जो इस प्रकार है :

ट्रेजरी बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित धनराशि

(6 फरवरी, 2019-31 मार्च, 2019)

(करोड़ रुपये में)

नीलामी की तिथि

जारी करने की तिथि

91 दिन

182 दिन

364 दिन

कुल

06 फरवरी, 2019

07 फरवरी, 2019

4,000

3,000

3,000

10,000

13 फरवरी, 2019

14 फरवरी, 2019

4,000

3,000

3,000

10,000

20 फरवरी, 2019

21 फरवरी, 2019

4,000

3,000

3,000

10,000

27 फरवरी, 2019

28 फरवरी, 2019

4,000

3,000

3,000

10,000

06 मार्च, 2019

07 मार्च, 2019

4,000

3,000

3,000

10,000

13 मार्च, 2019

14 मार्च, 2019

4,000

3,000

3,000

10,000

20 मार्च, 2019

22 मार्च, 2019

4,000

3,000

3,000

10,000

27 मार्च, 2019

28 मार्च, 2019

4,000

3,000

3,000

10,000

कुल

32,000

24,000

24,000

80,000

भारत सरकार/भारतीय रिजर्व बैंक के पास पहले की ही तरह आगे भी ट्रेजरी बिलों की अधिसूचित राशि और पूर्व निर्धारित समय में संशोधन करने का लचीलापन होगा, जो भारत सरकार की आवश्‍यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्‍य प्रासंगिक कारकों पर निर्भर करेगा। अत: आवश्‍यकता पड़ने पर कैलेंडर में परिवर्तन किया जा सकता है। तय अवधि के दौरान बीच में अवकाश पड़ने जैसे कारण भी इसमें शामिल हैं। इस तरह के किसी भी बदलाव के बारे में नियमित प्रेस विज्ञप्तियों के जरिए सूचित किया जाएगा।

ट्रेजरी बिलों की नीलामी पर भारत सरकार द्वारा 27 मार्च, 2018 को जारी सामान्‍य अधिसूचना संख्‍या एफ4(2)-डब्‍ल्‍यूएंडएम/2018 में उल्लिखित शर्तें लागू होंगी। इसमें भारत सरकार द्वारा समय-समय पर संशोधन किया जा सकता है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top