साईकिल से सांसद पहुंची हॉस्पिटल- दिया बच्चे को जन्म

साईकिल से सांसद पहुंची हॉस्पिटल- दिया बच्चे को जन्म
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। भारतीय सांसद जहां बिना गाड़ी के चलते नहीं और साईकिल पर चलना पंसद नहीं करते वहीं न्यूजीलैंड की एक सांसद ने अपनी साईकिल से चिकित्सालय में पहुंचकर एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों का धन्यवाद भी अदा किया।

मिली जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड की सांसद जूली ऐनी जेंटर को रात्रि में दो बजे के आसपास पेन शुरू हुआ। इसके बाद सांसाद ने अपनी साईकिल उठाई और वह चिकित्सालय की ओर चल पडी। चिकित्सालय पहुंचने के बाद करीब एक घंटे बाद ही उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक के द्वारा दी है। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी अपने एकाउंट पर शेयर की, जिसमें उनका बच्चा और उनके पति भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते दौरान उन्होंने केप्सन में लिखा है कि आज सुबह तीन बजे हमारे परिवार में एक नये सदस्य का वेलकम हुआ है। उन्होंने आगे लिखा कि मैंने अपना लेबर पेन साइकिल पर तो कभी नहीं सोचा था और ऐसा हुआ भी है। उन्हें चिकित्सालय में पहुंचने के लिये 10 मिनट लगी और वहां पहुंचकर उन्हें एक स्वस्थ बच्चा हुआ है, जो अपने पिता की गोद में सो रहा है।



  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top