बाढ़ से कई लोगों की मौत

बाढ़ से कई लोगों की मौत
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

चेंगदू। चीन के तिब्बती प्रांत गांज़ी में एक बिजली स्टेशन की इमारत के बाढ़ की चपेट में आने से सात कर्मचारियों की मौत हो गयी जबकि दो को सुरक्षित बचा लिया गया। आधिकारिक सू्त्रों ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

बुधवार को आयी बाढ़ की चपेट में आने से बिजली स्टेशन के रखरखाव के काम में लगे 11 कर्मचारी अंदर ही फंसे रह गये। आज इनमें से दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि सात लोगों की मौत हो गयी।


वार्ता/शिन्हुआ

epmty
epmty
Top