डॉक्टर ने इंसानों के लगा दिया घोड़ों वाला इंजेक्शन- फिर मिली यह सजा

डॉक्टर ने इंसानों के लगा दिया घोड़ों वाला इंजेक्शन- फिर मिली यह सजा
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। डॉक्टरों को कुछ अधिकार दिये जाते हैं लेकिन वह अगर उनका गलत यूज कर लें तो उन्हें वह महंगा भी पड जाता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है कि महिला डॉक्टर ने मजाक-मजाक में घोडे वाला इंजेक्श इंसानों के लगा दिया लेकिन इस बात का अंदाजा उसे होगा नहीं कि यह लगाने पर उससे वह कितना महंगा पड़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की एक कैथरीन मैक्गुइगैन नाम की महिला पशुचिकित्सक है और वह मुर्रे वेट्रिनेरी सर्विसेज में वर्क करती है। महिला अपने हॉस्पिटल में केटामाइन नाम के इंजेक्शन की एक शीशी अपने साथ ले आई थी और किसी को इस बारे में बताया भी नहीं था। केटामाइन इंजेक्शन एक प्रकार का ट्रैंक्युलाइजर होता है, जो घोड़े को शांत करने के लिये यूज किया जाता है। अगर यह इंजेक्शन इंसानों के लगा दिया जाये तो वह एक ड्रग्स का काफी अधिक नशा करने का कार्य करता है। महिला ने पार्टी के दौरान यह इंजेक्शन भरकर अपने दोस्तों के लगा दिया, जिसके बाद वह सुन्न हो गये और ऐसे हो गये, जैसे उन्होंने कुछ किया ही ना हो। इसका खुलासा जब हुआ तो इसकी सूचना महिला के चिकित्सालय तक भी पहुंच गई। डॉक्टर होने के नाते उनके पास केटामाइन रखने का अधिकार है लेकिन वह किसी इंसान को नहीं लगा सकती थीं और महिला डॉक्टर ने वो इंजेक्शन अपने साथियों के लगा दिया। इसकी जांच होने के उपरांत महिला दोषी पाई गई, जिसके बाद उनपर दो लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया और महिला से डॉक्टरी का लाइसेंस भी छीन लिया गया है।



  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top