पड़ी कोरोना की मार-भारतीय यात्रियों की न्यूजीलैंड में नो एंट्री

पड़ी कोरोना की मार-भारतीय यात्रियों की न्यूजीलैंड में नो एंट्री

नई दिल्ली। भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। भारतीयों की एंट्री पर रोक 11 अप्रैल से लागू होगी। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी की वजह से न्यूजीलैंड द्वारा यह फैसला लिया गया है।

बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस अस्थाई रोक का ऐलान करते हुए कहा कि 11 अप्रैल से न्यूजीलैंड में भारत से आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक रहेगी। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से हो रहे इजाफे को देखते हुए न्यूजीलैंड द्वारा यह फैसला लिया गया है। इससे पहले भी न्यूजीलैंड कई अन्य देशों के यात्रियों की अपने देश में एंट्री पर रोक लगा चुका है। न्यूजीलैंड सरकार की घोषणा के मुताबिक भारत से आ रहे न्यूजीलैंड के लोगों पर भी नो एंट्री की यह रोक लागू रहेगी।

भारतीयों की न्यजीलैंड में यह रोक 11 अप्रैल की शाम 4.00 से 28 अप्रैल तक लागू रहेगी। इस दौरान सरकार यात्रा के दौरान रिस्क मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए काम करेगी। न्यूजीलैंड की ओर से यह स्थाई रोक ऐसे समय में लगाई गई है। जब बीते कई दिनों से भारत में हर दिन एक लाख से भी ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं।



epmty
epmty
Top