कोरोना का कहर जारी - 15 हजार से अधिक नये मामले - 284 लोगों की मौत

कोरोना का कहर जारी - 15 हजार से अधिक नये मामले - 284 लोगों की मौत

तेहरान। ईरान में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 15,294 नये मामले सामने आये, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55 लाख आठ हजार 885 हो गयी।

ईरान के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 284 लोगों मौत हुई और महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1,18,792 हाे गयी है। मंत्रालय के अनुसार, देश भर में कुल 48 लाख 97 हजार 876 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है, जबकि 6,502 लोग गहन चिकित्सा इकाइयों में भर्ती हैं।

देश में शुक्रवार तक तीन करोड़ सात लाख 380 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और एक करोड़ 50 लाख 93 हजार 292 लोगों को दोनों डोज लगा दी गयी है।

ईरान में फरवरी 2020 में कोविड -19 के पहला मामला सामने आया था।


वार्ता

epmty
epmty
Top