कम से कम 43 लोग मारे गए- 46 गांव जलाये, लूटे गए

कम से कम 43 लोग मारे गए- 46 गांव जलाये, लूटे गए
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

खार्तूम। सूडान के पश्चिमी राज्य दारफुर में कम से कम 43 लोग मारे गए और 46 गांवों को जला दिया गया और लूट लिया गया।

सूडान में मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

ओसीएचए ने एक बयान में कहा,"17 नवंबर को पश्चिमी दारफुर के जेबेल मून इलाके में अरब खानाबदोशों और मिसरिया जेबेल जनजाति के किसानों के बीच संघर्ष शुरू हो गया।"

बयान में कहा गया,"प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कम से कम 43 लोग मारे गए हैं, 46 गांवों को जला दिया गया है और लूट लिया गया है, और चल रही लड़ाई के कारण अज्ञात संख्या में लोग घायल हो गए हैं।"


वार्ता/शिन्हुआ

epmty
epmty
Top