37 साल के शख्स ने ऐसे दिया बच्चे को जन्म - मां बनने का था सपना

37 साल के शख्स ने ऐसे दिया बच्चे को जन्म - मां बनने का था सपना

नई दिल्ली। इस बात में कोई शक नहीं है कि विज्ञान ने कई असंभव चीजों को भी संभव कर दिया है। हालांकि आज भी ऐसे कई लोग मौजूद है जो अब भी विज्ञान की ओर से किए गए चमत्कार को समझ नहीं पाते। कुछ ऐसी ही खबर अमेरिका से सामने आई है जिस पर पहली नज़र में विश्वास करना मुश्किल है लेकिन ये हकीकत है। जब अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने एक बेटे को जन्म दिया तो आसपास के लोग चौंक गए। इस बात का पता चलते ही लोगों ने उस शख्स को बच्चे का पिता ना कहकर उसे बच्चे की मां कहना शुरू कर दिया। लोगों द्वारा मां कहने से वह शख्स काफी दुखी भी हुआ और सोशल मीडिया पर उसने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के लॉस एंजेल्स में एक 37 साल के बेनेट कास्पर विलियम हैं जोकि एक ट्रांसजेंडर पुरुष है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विलियम सात साल पहले तक महिला थे लेकिन उन्होंने सर्जरी कराकर अपना ब्रेस्ट हटवा दिया। विलियम ने अपने प्राइवेट पार्ट को छोड़कर बाकी सारी चीजें पुरुषों वाली करा लीं। दरअसल विलियम मां बनना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट महिलाओं वाला ही रखा।

आपको बता दें कि साल 2017 में विलियम की मुलाकात मलिक नाम के शख्स से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे। एक रिश्ता बनने के बाद विलियम ने मां बनने का फैसला किया और साल 2020 में एक बच्चे को जन्म दिया। विलियम ने अपने बच्चे का नाम हडसन रखा है।




epmty
epmty
Top