2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से समझौता नहीं करेगी माकपा

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से समझौता नहीं करेगी माकपा

कोलकाता : कम्युनिस्ट माकपा की केन्द्रीय समिति माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के इस प्रस्ताव से सहमत नहीं है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया जाए।
माकपा पोलित ब्यूरो के महासचिव सीताराम येचुरी ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया था। सीताराम येचुरी चाहते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस से गठबंधन करके लड़े जाएं लेकिन गत दिनों माकपा की केन्द्रीय समिति ने येचुरी के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
पिछले दिनों नई दिल्ली में माकपा की केन्द्रीय समिति की तीन दिवसीय बैठक हुई थी। इस बैठक मंे दो प्रस्ताव भेजे गये। एक पोलित ब्यूरो के महासचिव सीताराम येचुरी ने और दूसरा पूर्व महसचिव प्रकाश करात ने भेजा था। श्री प्रकाश करात इस गठबंधन के पक्ष में नहीं थे।
बैठक के दौरान दोनों प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मतदान हुआ तो प्रकाश करात का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। प्रकाश करात के पक्ष में 55 लोगों का समर्थन था जबकि विरोध में सिर्फ 33 माकपा सदस्य थे।

epmty
epmty
Top