अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव से मुलाक़ात की

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव से मुलाक़ात की

लखनऊ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में भेंटकर विश्वविद्यालय परिसर में हो रही गतिविधियों की जानकारी दी। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि देश का नौजवान अखिलेश जी की तरफ देख रहा है। नौजवान उनकी नीतियों से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही युवा समस्याओं का समाधान की क्षमता रखती है। भाजपा ने नौजवानों को धोखा दिया हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष मस्कूर अहमद उस्मानी, उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान तथा मानद सचिव मो0 फहद ने जानकारी दी कि सर सैयद अहमद ने 1864 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की नींव रखी थी। सन् 1905 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ का गठन हुआ। इस बार छात्रसंघ चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान हुआ।
इस अवसर पर रामगोविन्द चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, उदयवीर सिंह, शैलेन्द्र यादव ललई, तथा एसआरएस यादव भी मौजूद थे।
छात्रसंघ प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि देश की भावनाओं का दोहन लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। बात जन सरोकारों के मुद्दों पर होनी चाहिए। भाजपा नेता जिस भाषा का उपयोग कर रहे हें वह अवांछनीय है। यह दौर राजनीति की परीक्षा का समय है। लोकतंत्र को बचाने के लिए सावधानी रखनी होगी। समय को हाथ से नहीं जाने देना है।
यादव ने कहा कि तालीम के बिना देश तरक्की नहीं कर सकता है। भारतीय संविधान के प्रति भी पूरी निष्ठा होनी चाहिए। आज देश का नौजवान और किसान दोनों परेशान हैं। भाजपा गुमराह करने में माहिर है। रोजगार के अवसर नहीं हैं। किसान बदहाली में जी रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में आक्रोश है। गोरखपुर -फूलपुर के चुनावों में भाजपा की हार जनता के असंतोष का परिणाम है। राज्य की जनता की इन दिनों तूफान से पहले की चुप्पी भविष्य का संकेत दे रही है।

epmty
epmty
Top