बिहार कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत चार एमएलसी ने जेडीयू का थामा दामन

बिहार कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत चार एमएलसी ने जेडीयू का थामा दामन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

पटना : बिहार में कांग्रेस को उस वक्त एक बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी के नेतृत्व में चार विधान पार्षदों ने पार्टी छोड़कर जदयू का दामन थाम लिया है।साथ ही अपना अलग गुट बनाने का आवेदन परिषद के उपसभापति हारुण रशीद को दिया है।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि अब वे जदयू में शामिल होकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार की सेवा करेंगे वहीं कांग्रेस ने चारों सदस्यों को पार्टी से निष्‍कासित कर दिया है।दरअसल पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने सबसे पहले पार्टी में फूट डालने की कोशिश की।उसके बाद विधान पार्षद रामचंद्र भारती, दिलीप चौधरी और तनवीर अख्तर ने कांग्रेस छोड़कर जदयू का दामन थाम लेने का ऐलान कर दिया।

काफी दिनों से नाराज चल रहे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी की अगुवाई में उनके दो सरकारी आवास पर देर शाम तक बैठक चली।

गौरतलब है कि विधान परिषद में कांग्रेस के छह सदस्य हैं।डॉ अशोक चौधरी, दिलीप कुमार चौधरी, रामचंद्र भारती और तनवीर अख्तर एक गुट में हैं।इसी सिलसिले में चारों विधान पार्षदों ने बुधवार को विधान परिषद के उप सभापति से करीब 20 मिनट तक मुलाकात की थी।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने विधान परिषद के उप सभापति हारुन रशीद को पत्र लिखकर अलग गुट की मान्यता देने का अनुरोध किया है।इस बाबत रामचंद्र भारती द्वारा उप सभापति को पत्र लिखा गया है।



epmty
epmty
Top