उपेंद्र कुशवाहा राजग से अलग नहीं होंगे

उपेंद्र कुशवाहा राजग से अलग नहीं होंगे

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने उनकी पार्टी के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन बनाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मजबूत स्तंभ हैं और इससे अलग होने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
उपेंद्र कुशवाहा ने औरंगाबाद में कहा कि वह राजग में है और आगे भी इसमें बने रहेंगे। उन्होंने राजद से रालोसपा के कथित संबंधों को लेकर लगाये जा रहे कयासों को बकवास बताया और कहा कि ऐसी चर्चाओं का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि वे राजग के मजबूत स्तंभ हैं और इससे अलग होने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों पर 11 मार्च को होने वाले उप चुनाव में राजग तीनों सीटों पर जीतेगा। उन्होंने कहा कि इस उप चुनाव में रोलोसपा के कार्यकर्ता पूरे दम-खम के साथ राजग के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।


epmty
epmty
Top