त्रिपुरा में दिखेगा योगी आदित्यनाथ का योग

त्रिपुरा में दिखेगा योगी आदित्यनाथ  का योग
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

अगरतला : त्रिपुरा में गुरु गोरखनाथ के अुनयायी बड़ी संख्या में हैं। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अपना प्रभाव बढ़ाने में जुटी भारतीय जनता पार्टी की जद्दोजहद त्रिपुरा में वामपंथी सरकार को सत्ता से बाहर करने की है। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भगवा पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
पूर्वोत्तर के इस राज्य में विजय पताका फहराने की जिम्मेदारी उसने एक तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है। योगी त्रिपुरा में भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। इसका एक बड़ा कारण त्रिपुरा में नाथ संप्रदाय के मंदिरों और उसके अनुयायियों की संख्या भी है।
त्रिपुरा में नाथ संप्रदाय के कई मंदिर हैं। राज्य में पिछड़े वर्ग की आबादी करीब 30 प्रतिशत है। इसके अलावा भाजपा की रणनीति अन्य हिंदू समुदायों को अपनी तरफ खींचने की है। इसे देखते हुए आदित्यनाथ का दो दिवसीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। इन दो दिनों में योगी राज्य में नाथ संप्रदाय के लोगों का झुकाव भाजपा की तरफ करेंगे।
त्रिपुरा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा, उत्तर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था नियंत्रण में है। महिलाओं के खिलाफ अपराध काफी कम हैं। भाजपा के 10 महीने के शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ है और न ही राज्य में कहीं भी कर्फ्यू लगाने की नौबत आई है।

epmty
epmty
Top