कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मांगा आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मांगा आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जा
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। राजग की सहयोगी तेलुगुदेशम पार्टी के विरोध-प्रदर्शन से सहानुभूति दिखाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग का समर्थन करती है और इस मुद्दे पर सभी दलों को एकजुट होना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कांग्रेस पार्टी आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की मांग का समर्थन करती है और चाहती है कि पोलावरम परियोजना पर काम को गति मिले और परियोजना जल्द पूरी हो। उन्होंने कहा कि यह उपयुक्त समय है कि सभी दल इस मुद्दे पर एक हों और इस मांग का समर्थन करें।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के सांसद कई दिनों से संसद के भीतर और बाहर इस मांग के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। लोकसभा में तेलुगु देशम पार्टी के सदस्य इस सप्ताह अपनी इस मांग के समर्थन में हंगामा करते रहे है।

epmty
epmty
Top