हाजी रियाज अहमद समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हाजी रियाज अहमद  समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा  के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीलीभीत के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद को सपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह इससे पहले पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान भी इस पद पर रह चुके हैं।

पीलीभीत के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने पिता मुलायम सिंह यादव की तरह ही भरोसा जताया है।

पीलीभीत के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद को एक वार फिर सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।जिसको लेकर उत्तर प्रदेश में खुशी का माहौल है।

आपको बता दें कि बीते साल समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव के परिवार में खटपट की बजह से बड़े बदलाव आए।चूंकि पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद शुरू से ही मुलायम सिंह के बेहद करीबी रहे।लिहाजा इसी को लेकर कुछ पार्टी के ही लोगों ने कानाफूसी शुरू कर दी कि अब अखिलेश यादव के राज में सपा में रियाज अहमद का वो कद नहीं है।इस कानाफूसी को लेकर रियाज पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद के क्षेत्र के लाखों समर्थक हतोत्साहित दिखते रहे।
मोदी लहर में पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद विधानसभा चुनाव हार गए।लेकिन उन्होंने पिछली वार के मुकाबले लगभग 30 हजार वोट ज्यादा लेकर अपना सियासी कद बनाये रखा।
आज जैसे ही यह खबर आई कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद को सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशअध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया दिया है।उनके और सपा समर्थकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो गया।

epmty
epmty
Top