उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर हैदर उस्मानी बने

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर हैदर उस्मानी बने

लखनऊ: राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में अध्यक्ष एवं सदस्यों का नामांकन कर दिया है।

अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग की विशेष सचिव डा0 पिंकी जोवल द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार मोहम्मद तनवीर हैदर उस्मानी जनपद कानपुर को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष तथा सदस्य के रूप में सुरेश जैन ऋतुराज जनपद मेरठ, सुखदर्शन बेदी जनपद मुजफ्फरनगर, मनोज कुमार मसीह जनपद बदायूं, कुंवर सै0 इकबाल हैदर जनपद बलरामपुर, कुॅवर अफजाल चौधरी जनपद गाजियाबाद, मो0 असलम जनपद फतेहपुर, सोफिया अहमद जनपद कानपुर तथा रूमाना सिद्दीकी जनपद लखनऊ को नामित किया गया है।
पूर्व एमएलसी व कानपुर निवासी तनवीर हैदर उस्मानी को सरकार ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष बनाया है। 62 वर्षीय तनवीर इस वक़्त अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के सदस्य हैं। पत्रकारिता के पेशे से राजनीति में आये तनवीर भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति के भी तीन बार सदस्य रह चुके हैं।

epmty
epmty
Top