कांग्रेस ने भाजपा को दिया झटका

कांग्रेस ने भाजपा को दिया झटका
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

जयपुर : राजस्थान की दो लोकसभा, एक विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई। अजमेर, अलवर लोकसभा सीट और मंडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए 29 जनवरी को उपचुनाव हुए थे। दोपहर बाद तक के नतीजे बता रहे थे कि कांग्रेस ने भाजपा को जबर्दस्त झटका दिया है। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए अपनी जमीन मजबूत करने के मौके के रूप में देखा जा रहा है।
उपचुनाव के नतीजे से कहीं न कहीं सत्ताधारी भाजपा को जनता के मूड पता चलेगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव के नतीजों को काफी अहम माना जा रहा है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का पलड़ा भारी था। अलवर और अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए थी। अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 30,595 वोटों से बढ़त बनाए हुए थी, वहीं, अजमेर में कांग्रेस 7585 वोटों की बढ़त पर थी। मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा 3072 वोट से आगे चल रही थी लेकिन बाद में काफी पीछे हो गयी। बता दें कि यह उपचुनाव भाजपा सांसद सांवर लाल जाट (अजमेर), सांसद चांद नाथ योगी (अलवर) और विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण हुए हैं।

epmty
epmty
Top