मेघालय में कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत

मेघालय में कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

शिलांग। मेघालय में कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर दी है। इस दौरान वह धार्मिक प्रमुखों और परंपरागत संस्थानों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। मेघालय में 60 सदस्यीय विधानसभा चुनावों के लिए अगले महीने की 27 तारीख को मतदान कराया जाना है। इसकी घोषणा करते हुए कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी मेघालय में अनोखे तरीके से चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ पार्टी नेता ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के यहां पहुंचने के बाद वह जोवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे। राज्य की राजधानी वापस आने पर वह एक संगीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के मेघालय दौरे पर यहां पहुंच रहे हैं। मेघालय कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तथा सांसद विंसेट एच पाला ने बताया, 'राहुल गांधी यहां पहुंच रहे हैं......वह 31 जनवरी को नाश्ते पर धार्मिक प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।

epmty
epmty
Top