मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव संभव

मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में  बदलाव संभव

भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घटती लोकप्रियता के खतरे को देखते हुए संगठन में बदलाव का मन बनाया है।
वर्तमान प्रभारी डॉ. सहस्रबुद्धे को विदेश मंत्रालय के अधीन अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग संघ (आईसीसीआर) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसलिए वह स्वतः ही पार्टी के सांगठनिक दायित्वों से मुक्त होंगे।
सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूती से संभालने के लिए खोजबीन शुरू हो चुकी है। इसके लिए भूपेंद्र यादव और पार्टी उपाध्यक्ष ओम माथुर के नाम पर विचार किया जा रहा है। चूंकि भूपेंद्र यादव ने पहले उत्तर प्रदेश और फिर गुजरात में जिस प्रकार से चुनावी रणनीति बनाने और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में जैसी भूमिका निभाई है, उसे देखते हुए भूपेंद्र यादव को मध्यप्रदेश का प्रभार सौंपे जाने की संभावना जतायी जा रही है।

epmty
epmty
Top