योगी आदित्यनाथ ने सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में खेला एम्स कार्ड

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में एम्स कार्ड खेल दिया है, यह 2019 की तैयारी भी मानी जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यालय में रायबरेली एम्स का प्रजेन्टेशन देखने के बाद ओपीडी शुरू करने का आदेश दे दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि रायबरेली एम्स के निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि इसी साल जुलाई में एम्स को शुरू किया जा सकें। इसके अलावा सितम्बर 2019 से यहां पढ़ाई भी शुरू कर दी जाएगी।
रायबरेली एम्स की शुरुआत होने से पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के लोगों को बहुत राहत मिलेगी। अब उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि जो काम राहुल गांधी और सोनिया गांधी को करना चाहिए था, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिया है।

epmty
epmty
Top