दुष्कर्म के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

शामली। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में थाना झिंझाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में चल रहे वांछित आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने उसके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा सूचना पर ग्राम नाईनगलानवीन को जाने वाले रास्ते के पास चौसाना-मुडेंट रोड़ से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम तालिब पुत्र शकील निवासी ग्राम दभेड़ी थाना थानाभवन जनपद शामली बताया है। आरोपी के विरूद्ध थाना झिंझाना पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की है।

ज्ञात हो कि दिनांक 14 सितम्बर 2021 को थाना झिंझाना क्षेत्रान्तर्गत युवती के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना झिंझाना पर घटना के संबंध में लिखित तहरीर दी गयी थी। दाखिला तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिये गये थे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक समयपाल अत्री, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र गिरी, कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।

epmty
epmty
Top