अखिलेश की रैली में जनपद से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता-अलीम सिद्दीकी

अखिलेश की रैली में जनपद से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता-अलीम सिद्दीकी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने बताया कि 23 मार्च को मेरठ में होने वाली अखिलेश यादव की रैली में जनपद से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने बताया कि नवजीवन किसान डिग्री काॅलेज मेरठ में 23 मार्च को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान राजा नैनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जायेगा। इसके बाद अखिलेश यादव रैली को सम्बोधित करेंगे। 23 मार्च की रैली को सफल बनाने के लिए जनपद से हजारों कार्यकर्ता मवाना के लिए कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए पार्टी पदाधिकारी व्यवस्था करने के लिए जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि व्यवस्था बनाने वालों में वरिष्ठ सपा नेता शौकत अंसारी, नगर महामंत्री शलभ गुप्ता, उमर खान, विकल्प जैन, फराज अंसारी, जनारदन विश्वकर्मा, वरिष्ठ सपा नेता शमशाद अहमद, मुकुल त्यागी, इरशाद, रहीस कुरैशी लगे हुए हैं।












epmty
epmty
Top