शिवसैनिकों ने किया राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को याद

शिवसैनिकों ने किया राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को याद

मुज़फ़्फ़रनगर। सोमवार को अनन्य शिवभक्त, त्याग, धर्म और समर्पण की प्रतिमूर्ति मालवा साम्राज्य इंदौर की महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर शिवसेना जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर बिट्टू सिखेड़ा व युवा जिला अध्यक्ष रोबिन पाल के नेतृत्व में शिवसैनिकों के पदाधिकारियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी मूर्ति पर माल्यार्पण कर देशवासियों को अहिल्याबाई जयंती की शुभकामनाएं बधाई दी।

अहिल्याबाई चैक पर पहुंचकर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें अपने भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान बिट्टू सिखेड़ा के अलावा दाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास प्रसिद्ध सूबेदार मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव की धर्मपत्नी अहिल्याबाई होल्कर ने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया। उन्होंने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत भर के प्रसिद्ध तीर्थो और स्थानों में मंदिर बनवाए, घाट बंधवाये और बावडियों का निर्माण कराया, रास्ते बनवाएं और सुधरवायें, गरीबों के लिए अन्य क्षेत्र खोलें तथा प्यासों के लिए प्याऊं बनवाई, मंदिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन चिंतन और प्रवचन के लिए कराई।

उन्होंने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म चैंडी नामक गांव में हुआ था जो आज कल महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के जामखेड़ में पड़ता है। 10 12 वर्ष की आयु में ही उनका विवाह हो गया था। 29 वर्ष की अवस्था में देवी अहिल्याबाई होल्कर विधवा हो गई। उनके पति का स्वभाव चंचल और उग्र था। वह सब देवी अहिल्याबाई होल्कर ने सहन किया। जब वह 42-43 वर्ष की थी तो उनके पुत्र मालेगांव का देहांत हो गया। जब अहिल्याबाई की आयु 62 वर्ष के लगभग हुई तो दोहित्र नत्थू चल बसा। 4 वर्ष पीछे ही दामाद यशवंतराव फणसे भी नहीं रहे और इनकी पुत्री मुक्ताबाई सती हो गई। इस दौरान शिवसैनिकों ने मास्क का वितरण भी किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, जिला अध्यक्ष युवा रोबिन,डॉ कपिल,मोहित हर्षित,सुदामा,विक्की,राजन आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top