समाजवादी पार्टी के जिलासचिव बने शहजाद चीकू

समाजवादी पार्टी के जिलासचिव बने शहजाद चीकू

मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा के सक्रिय पुराने कार्यकर्ता खालापार निवासी मौ शहजाद (चीकू)को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा सपा की जनपद कार्यकारिणी में जिलासचिव पद पर मनोनयन किया गया है।*

शहजाद सपा के सभी प्रोग्राम आंदोलन में अपने समर्थकों सहित बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे हैं उनकी लगातार सक्रिय भूमिका को देखते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति पश्चात जिलासचिव पद पर नियुक्ति की है।

*शहजाद चीकू के मनोनयन होने पर उनके समर्थकों ने सपा हाईकमान व सपा जिलाध्यक्ष का आभार जताया सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा व अन्य पदाधिकारियो की मौजूदगी में शहजाद को मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि सपा के लिए लगातार निष्ठा से सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओ को पूरा सम्मान व संरक्षण दिया जाएगा प्रत्येक कार्यकर्ता को विपक्ष समय मे लोगो के हितों के लिए किए जा रहे आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।*

epmty
epmty
Top