भाजपा, कांग्रेस छोड़कर आये नेताओं से हुई सपा के कुनबे में बढोतरी

भाजपा, कांग्रेस छोड़कर आये नेताओं से हुई सपा के कुनबे में बढोतरी

मुजफ्फरनगर। समाज के सभी वर्गो के लोगों के हितोें को लेकर लगातार संघर्ष कर रही समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलो को छोडकर पार्टी में आने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है। भाजपा व कांग्रेस छोडकर आये अनेक लोगों ने जिला मुख्यालय सपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की मजबूती के काम करने की घोषणा की।


बुधवार को सपा के महावीर चैक स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित किये गये कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव जिया चैधरी के संचालन में आयोजित सभा मे भाजपा के कद्दावर नेता चैधरी अर्जुन पहलवान पचैन्डा ने अपने अनेक समर्थको सहित भाजपा को अलविदा कहते हुए सपा में आने की घोषणा की। उनके साथ भाजपा व कांग्रेस को छोड़कर नरेश भारती शेरपुर प्रधान, राव हाशिम, शाबुल उर्फ विक्रम बागोवाली, अभिमन्यु चैधरी, सँस्कार चैधरी, बॉबी कसार आदि भी अपने अनेक समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा का जनाधार हर जाति वर्ग में लगातार बढ़ रहा है। आज भाजपा सरकार में फैले भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, घोटालें व छात्रोें व नौजवानों नौकरी व कारोबार से वंचित रखना, बेरोजगारी, किसान मजदूर व व्यापारियों की दुर्दशा आदि मामले किसी से छुपे नही है। इसलिए प्रदेश के विकास और भाईचारे के लिए जनता सपा की सरकार लाकर मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव को लाने का मन बना चुकी है।


सपा में शामिल हुए चैधरी अर्जुन पहलवान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर व युवाओ की दुर्दशा उनसे सहन नही हो रही थी। जनता की आवाज की भाजपा में अनदेखी हो रही है। इसलिए भाजपा से जनता व कार्यकर्ताओं का मोहभंग हो रहा है। प्रदेश की जनता की निगाहें अब केवल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिकी है। वह जनता की नब्ज टटोलकर ही भाजपा छोड़कर अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए है।

सभा को मुख्यरुप से पूर्व मंत्री उमा किरण, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, महासचिव जिया चैधरी, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, पूर्व मंत्री महेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी, असद पाशा, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट, विक्रांत सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी, टीटू पाल रमन, शहजाद मेम्बर, नरेश भारती प्रधान, जियाउद्दीन प्रधान, हाशिम ठाकुर, शमशाद अहमद, शहजाद मैम्बर आदि ने सम्बोधित किया।


इस मौके पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा, जयवीर सिंह, युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन, मीर हसन, सतबीर बेनीवाल, लियाकत अंसारी, नईम अंसारी, डॉ काजी खुर्रम, नवेद रंगरेज, फरमान, मोनू, आमिर डीलर, डॉ नूरहसन सलमानी, सन्दीप धनगर, सत्यदेव शर्मा, इरशाद चैहान, शाहिद गौड़ आदि मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top