निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगा नागरिक अधिकार मंच

निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगा नागरिक अधिकार मंच

मुजफ्फरनगर। नागरिक अधिकार मंच की बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर नामित किए गए लोगों के नामों की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा जताई गई है कि वह गरीब व असहाय लोगों को जरूरत पड़ने पर निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे।

सोमवार को कचहरी परिसर में नागरिक अधिकार मंच की बैठक का आयोजन कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया गया। बैठक में मंच के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर की संस्तुति पर जिला बार संघ के कोषाध्यक्ष पवन कुमार राणा को संगठन का जिला अध्यक्ष और राजीव कुमार गोस्वामी एडवोकेट को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। बैठक के दौरान मनोनीत पदाधिकारियों से आशा जताई गई कि वह नागरिकों के मौलिक अधिकार व मानव अधिकारों के हनन को रोकने के संबंध में सक्षम न्यायालय व आयोग में प्रभावी कार्यवाही करेंगे। समाज के गरीब व असहाय लोगों के स्वास्थ्य शिक्षा के लिए तथा सरकार द्वारा गरीब व असहाय लोगों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जागरूकता हेतु अधिक से अधिक कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी एडीजे कोर्ट नंबर 1 में आवश्यक होने पर मानव अधिकारों के लिए गरीब व असहाय लोगों की मदद करते हुए उन्हें निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे। बैठक में पुष्पेंद्र कुमार, डीपी बैंसला, योगराज सिंह, सुखबीर सिंह, विजय वर्मा, गौरव वर्मा, शिवम सब्बरवाल, नौमान मालिक, शान मौहम्मद, बिलाल अहमद, अमित कुमार, शुभम शर्मा एडवोकेट, मनमोहन एडवोकेट, अनूप राठी एडवोकेट, सचिन एडवोकेट और सुबोध शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।




epmty
epmty
Top