भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित-इन्हें मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री जिम्मेदारी

भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित-इन्हें मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला की संस्तुति पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया है।


रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला की संस्तुति पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष कार्तिक काकरान की ओर से अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए उसमें शामिल किए गए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी में अंकुर पाल, अक्षत गोलियान, अभिषेक सिंघल, ओम सिंह मोतला, मोनू मलिक तथा अजय सागर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री के पद पर रजत त्यागी और खतौली के श्याम रहेजा मनोनीत किए गए हैं। प्रवीण राणा, सिद्धार्थ बालियान, ऋषभ देव शर्मा, अमित चौधरी गुर्जर, नीरज कश्यप और आदित्य शर्मा को मंत्री का पदभार दिया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विकास कौशिक को सौंपी गई है। मोहित धारीवाल को कार्यालय प्रभारी और रजत जैन को मीडिया प्रभारी बनाते हुए राज वत्स को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा कृत्यांक्ष तोमर, अभय जैन अरुण शमार्, राहुल चौहान, यश गोयल, मोहित अग्रवाल, शिवम अवाना, शुभम सैनी, प्रशांत नागर और सोनी प्रजापति को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान ने मनोनीत किए गए पदाधिकारियों से उम्मीद जताई है कि वह पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों के साथ-साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से समाज के सभी वर्गों के हितों को लेकर चलाई जा रही योजनाओं का लोगों के बीच जाकर अधिक से अधिक प्रचार करें और पार्टी को लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाएं।

epmty
epmty
Top