बापू और लाल की जयंती को योग दिवस के रूप में मनाया गया

बापू और लाल की जयंती को योग दिवस के रूप में मनाया गया

मुजफ्फरनगर जनपद मुजफ्फरनगर में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू0हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में 2अक्तूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को 54वें योग दिवस के रूप में मनाया गया।




सर्वप्रथम क्षेत्रीय प्रधान राजसिह पुण्डीर ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई।योग साधना उपरांत योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य ने योग संस्थान व योग की महिमा का भजन अपनी मधुर आवाज में सुनाया।योग शिक्षिका सुमन गर्ग ने भी बहुत सुंदर व मनमोहक भजन प्रस्तुत किया।



इस अवसर पर योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में आज पूरे देश में सभी योग साधना केंद्रो पर 2अक्तूबर को 54वें योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।इस बार संस्थान ने मुख्य विषय के रूप में योग के द्वारा मधुमेह रोग निवारण रखा है।



उन्होंने बताया कि मधुमेह रोग के होने के अनेक कारण हो सकते हैं जैसे-मोटापा,तनाव,निष्क्रिय जीवन शैली,गलत खान-पान व हैवी एण्टी-बायोटिक दवाओं का प्रयोग परन्तु इस रोग का सबसे अच्छा इलाज नियमित योगाभ्यास है।नियमित योगाभ्यास करने से इस रोग के मुख्य कारण तनाव व मोटापा दोनों ही दूर होते हैं। नियमित योगाभ्यास से शरीर के सभी भीतरी अंग सक्रिय बनते हैं। सभी ग्रंथियों से उचित मात्रा में हार्मोन्स स्रावित होते हैं जिससे शरीर स्वस्थ और दीर्घायु बनता है।

जब व्यक्ति आसन ,प्राणायाम और ध्यान करता है तो शरीर में रोग उत्पन्न करने वाले विजातीय तत्वों का शमन होता है और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।योग हमें स्वस्थ रखता है।योग हमें सुखी और समृद्ध जीवन देता है।योग हमें जीवन जीना सिखाता है।योग के द्वारा ही एक आदर्श जीवन की कल्पना की जा सकती हैं।आज के दौर में समाज को योग की महती आवश्यकता है।योग ही हमें कार्य करने की कुशलता प्रदान करता है।योग के द्वारा ही सुसंस्कारित समाज की स्थापना की जा सकती हैं।


इस अवसर पर विपिन शर्मा केंद्र प्रमुख गांधी कालोनी मुजफ्फर नगर ,अशोक कुमार,सतवीर सिंह ,कुलदीप अरोरा,वीरसिह,श्रषिपाल, राजकिशोर,राजीव रघुवंशी,नीरज बंसल, राजपाल,केंद्र प्रमुख रजनी मलिक,गीता,नीलम ,मुनेश मान ,मंजु आदि का सहयोग रहा।योग शिक्षक सत्यवीर सिंह पंवार ने भी ईश्वर भक्ति का एक सुंदर भजन प्रस्तुत किया।

epmty
epmty
Top