बसपा प्रमुख के जन्मदिन पर हुई गरीबों के लिए स्कूल खोलने की घोषणा

बसपा प्रमुख के जन्मदिन पर हुई गरीबों के लिए स्कूल खोलने की घोषणा

मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने समाज के दबे कुचले व वंचितों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष ने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए इंगलिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की।


शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर पार्टी प्रमुख मायावती का 56 वां जन्मदिवस सादगी पूर्ण समारोह के बीच मनाया गया। इस मौके पर कोरोना की गाईडलाईन का पालन कर इकट्ठा हुए बसपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं के कहा कि बसपा समाज के दबे, कुचले, निर्बल, व गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। प्रदेश में पार्टी की सरकार के दौरान समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर लागू की गई। जिनका लोगों को लाभ मिला। इस मौके पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाते हुए समाज के लोगों की समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।


महानगर अध्यक्ष माजिद सिद्दीकी ने अपनी तरफ से गरीब बस्तियों में जाकर लोगों को कंबल बांटे और बच्चों को चाॅकलेट व फल पार्टी प्रमुख के जन्मदिन की खुशी में उपहार दिये। बसपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष माजिद सिद्दीकी ने गरीब बच्चों के लिए जिले में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के माध्यम से हम गरीब व असहाय बच्चों में शिक्षा का दीप जलाएंगे जो बाद में उच्च शिक्षा हासिल कर सर्व समाज के दबे, कुचले, शोषित, गरीब मजदूर, किसानों के लिए सूरज बनकर उजाला करते हुए ईमानदारी से काम करेंगे। महानगर अध्यक्ष की इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि महानगर अध्यक्ष ने गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोलने की घोषणा कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मिशन को आगे बढाने का काम किया है। समारोह में जिले भर के बसपा पदाधिकारी ओैर कार्यकर्ता मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top