प्रशासन ने निर्धारित किए फल सब्जी के दाम- होगी छापामारी

प्रशासन ने निर्धारित किए फल सब्जी के दाम- होगी छापामारी

मुजफ्फरनगर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते जमाखोरी और मुनाफाखोरी के मामलों को रोकने के लिए प्रशासन ने आगे आते हुए जिले में फल और सब्जी के दाम निर्धारित कर सूची जारी कर दी है। निर्धारित किए गए दामों से अधिक बेचने पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन ने जमखोरी रोकने के लिये छापामारी की योजना भी बनाई है।


शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह द्वारा फल एवं सब्जी के थोक व फुटकर मूल्य जारी कर दिए गए हैं। इस बाबत निर्धारित किए गए फल एवं सब्जियों के दामों की सूची तैयार कर शुक्रवार को जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए दामों से ज्यादा पर बिक्री करने वाले फल व सब्जियों के मुनाफाखोरों व जमाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फल, सब्जी व अन्य आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। पकड़ में आने वाले जमाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है चैत्र नवरात्र और पवित्र रमजान माह के चलते पहले से ही फल एवं सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे थे। अब कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न हुए हालातों के बीच मुनाफाखोर सक्रिय होते हुए फल एवं सब्जियों के दाम मनमाने ढंग से वसूल रहे है। जमाखोरों ने भी अपनी कारगुजारी आरंभ करते हुए फल एवं सब्जियों के अलावा अन्य आवश्यक चीजों का स्टाक जमा करना शुरू कर दिया है।





















epmty
epmty
Top