विधायक कपिल देव की मांग पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने 6 करोड़ रूपये स्वीकृत किये

विधायक कपिल देव की मांग पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने 6 करोड़ रूपये स्वीकृत किये
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरनगर। आज औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने खादी एवं ग्रामोद्योग के विकास के लिए नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल की मांग पर 6 करोड रूपये स्वीकृत किये और वृक्षारोपण कार्यक्रम को गति प्रदान की।




जनपद मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने डाक बंगले पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान को गति देने के लिए वृक्षारोपण किया।


प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से अनेक युवाओं को रोजगार के लिए ऋण दिया है। इसके तहत नियमानुसार अनुदान दिया जा रहा है। शासन ने अनेक रोजगार मूलक योजनाएं बनाई हैं, जिनसे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।






विधायक कपिल देव ने बताया कि उन्होंने आनंदपुरी, रूड़की रोड स्थित निष्प्रयोजित ग्रामोद्योग केन्द्र के विकास का प्रस्ताव औद्योगिक विकास मंत्री के समक्ष रखा था जिसका संज्ञान लेते हुए मंत्री सतीश महाना ने इस केन्द्र के विकास के लिए 6 करोड रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत ग्राम सोहजनी तगान में पीपल का पौधा लगाकर वृक्षारोपण भी किया। उन्होने पंचवटी जिसमें बरगद, पीपल, बेल, अशोक व आवलां के वृक्षो को लगाया।


इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने भी वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि उन्होने कहा कि यह सांकेतिक कार्यक्रम है। कल पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा। उन्होने कहा कि जनमानस को जागरूक किया जा रहा है कि वे स्वंय भी वृक्षारोपण करे। और दूसरे लोगो को भी पेड लगाने के लिए प्रेरित करे। उन्होने कहा कि यदि हम जागरूक नही होगे तो इसका खामियाजा हमारी आने वाली पीढी को उठाना पडेगा। उन्होने कहा कि हमे हमारे बुर्जगों ने हमे स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराया है अब हमारा दायित्व है कि हम भी आने वाली पीढी को स्वच्छ और हरा भरा जीवन दे। वो तभी सम्भव है जब हम ये ठान ले कि जितने आदमी उतने वृक्ष लगाने है। उन्होने कहा कि हमे नदियो को उनके पूर्व के स्वरूप में लाना है और इसके लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है।


इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, चरथावल विधायक विजय कश्यप, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, संजय गर्ग, विजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


epmty
epmty
Top