ये रिश्ता क्या कहलाता है- क्यूट कपल में ब्रेकअप

ये रिश्ता क्या कहलाता है- क्यूट कपल में ब्रेकअप

मुंबई। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के फेम रोहन मेहरा और कांची सिंह के बीच ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। क्यूट कपल के नाम से मशहूर रोहन और कांची सिंह पिछले पांच सालों से रिलेशिपश्पि में थे। प्रशंसकों को इनकी जोड़ी काफी पसंद थी। लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं, वह उनके शुभचिंतकों को झटका देने वाली हैं।

जो खबरें निकलकर बाहर आ रही हैं, उनके अनुसार कांची और रोहन के बीच दूरियां काफी बढ़ चुकी हैं। दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो चुकी हैं। इसकी वजह आपसी अनबन को बताया जा रहा है। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है, के सेट से रोहन और कांची के बीच रिश्ते का आगाज हुआ था। दोनों इस सीरियल में भाई-बहन की भूमिका में थे। शूट करते-करते दोनों का रिश्ता कब प्यार में बदल गया, किसी को खबर नहीं हुई थी। बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। दोनों की शादी की खबरें भी आ रही थीं। शादी होती, इससे पहले ही दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। कांची का कहना है कि उनके दिल में किसी के लिए कोई बुरी बात नहीं है। वह अपनी जिंदगी से बहुत खुश हैं। ब्रेकअप की बात पर वे कुछ नहीं बोलीं।

epmty
epmty
Top