राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम करेंगे वरूण धवन

राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम करेंगे वरूण धवन

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन फिल्मकर राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।

राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म में वरुण धवन नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'मेड इन इंडिया होगा'। यह फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित होगी।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को राजकुमार हिरानी के सहायक करन नरवेकर निर्देशित करेंगे। वहीं इसकी कहानी पर राजकुमार के साथ नीरज शर्मा काम कर रहे हैं। फिल्म के इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।


वार्ता

epmty
epmty
Top