कॉलेज के समय भी सभी की चहेती थीं प्रियंका

कॉलेज के समय भी सभी की चहेती थीं प्रियंका
  • whatsapp
  • Telegram

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में छाई रहती हैं और कालेज के समय भी चर्चित हुआ करती थीं एक बार फिर से प्रियंका की फोटो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, वैसे तो प्रियंका की यह फोटो पुरानी है लेकिन फिल्मफेयर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करने के बाद से यह फिर से वायरल हो रहा है। इस फोटो में प्रियंका ब्लैक कलर की स्विम सूट में अपनी अपने दोस्तों के साथ समुद्र किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। इस फोटो में सबसे मजेदार यह है कि पहली नजर में शायद ही आप प्रियंका को पहचान पाए लेकिन ध्यान से देखने के बाद आपको अपनी एक्ट्रेस का एक अलग ही अंदाज देखने के मिलेगा।

फिल्मफेयर ने एक्ट्रेस की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, क्या आप पहचान सकते हैं यह बॉलीवुड दीवा कौन है? कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फैन्स के लिए एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह व्हाइट कलर के बिकिनी टॉप और पैंट के साथ माथे पर बिंदी लगाए नजर आईं थी। (हिफी)




  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top