निया शर्मा बैलेंस बिगड़ने से पानी में गिरीं

निया शर्मा बैलेंस बिगड़ने से पानी में गिरीं
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुंबई। निया शर्मा अपने प्रोजेक्टस में काफी बिजी रहती हैं। बावजूद इसके वह वक्त निकाल कर फैंस के साथ सोशल प्लेटफार्म पर जुड़ी रहती हैं। निया अपनी बोल्ड पर्सनालिटी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। यही नहीं कि वह न सिर्फ अपने बोल्ड अंदाज बल्कि बोल्ड बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच निया का वीडिया सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

इस वीडियो में निया समंदर में फ्लाइंग बोर्ड का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। शुरू में तो वह काफी शानदार तरीके से फ्लाइंग बोर्ड पर सर्फ करती नजर आती हैं लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है वैसे-वैसे निया शर्मा का संतुलन बिगड़ने लगता है और वह पानी में जा गिरती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए निया ने कैप्शन में लिखा, महान गिरावटों को भी एन्जॉय कीजिए। निया के इस वीडियो को अबतक 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। (हिफी)

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top