राजेश पुरोहित को मिला विलक्षणा समाज सारथी सम्मान

राजेश पुरोहित को मिला विलक्षणा समाज सारथी सम्मान
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

भवानीमंडी। सामाजिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति रोहतक, हरियाणा द्वारा विकास भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान समारोह में राजस्थान की भवानीमंडी के कवि व साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा 'पुरोहित' को विलक्षणा समाज सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।


राजेश कुमार शर्मा 'पुरोहित' को उक्त विलक्षणा समाज सारथी सम्मान हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सांसद अरविंद शर्मा, हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. सोमेश्वर दत्त शर्मा द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति की अध्यक्ष डॉ. सुलक्षणा अहलावत व विकास शर्मा ने पुरोहित के उत्कृष्ट साहित्य सृजन की प्रशंसा की।

इस अवसर पर जाने माने हास्य कलाकार महाबीर गुड्डू, लोकगायक रामकेश जीवनपुर, बॉलीवुड गायक विकास कुमार और हरियाणवी रागनी गायक रणबीर सिंह बड़वासनी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

पुरोहित की रचनाएं नियमित रूप से अमेरिका कनाडा आस्ट्रेलिया से प्रकाशित होती है। वर्तमान में ये राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया जिला झालावाड में शिक्षक तथा साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हैं।

epmty
epmty
Top