93 वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत की फिल्म नामित

93 वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत की फिल्म नामित

कोलकाता। मलयालम फिल्म निर्माता लिजो जोस पेलिसरी की 'जल्लीकट्टू' फिल्म को विदेशी भाषा की श्रेणी में भारत की ओर से 93 वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

कुल 27 फिल्में ऑस्कर की दौड़ में थीं जिनमें 24 हिन्दी, दो मलायलम और एक ओडिया फिल्म शामिल है।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के 14 सदस्यीय ज्यूरी ने वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया, 'जल्लीकट्टू' ने कई फिल्मों को हरा कर यह स्थान प्राप्त किया है जिनमें मुख्य रूप से 'शकुंतला देवी', 'शिकारा', 'गुंजन सक्सेना', 'भोंसले', 'गुलाबो सिताबो', 'सीरियस मैन', 'बुलबुल', 'कामयाब' आदि शामिल थीं।

इससे पहले मदर इंडिया, सलाम बॉम्बे और लगान को विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में नामित किया गया था लेकिन इन्हें यह पुरस्कार नहीं मिल सका। ये सभी फिल्में विदेशी भाषा श्रेणी में पांचवे स्थान पर थीं। कोई भी भारतीय फिल्म अब तक ऑस्कर नहीं जीत पायी है।

ऑस्कर पुरस्कार समारोह 25 अप्रैल 2021 को लॉस एंजेलिस में आयोजित होगा।

पिछले वर्ष 'गली बॉय' को ऑस्कर के लिए नामित किया गया था।

epmty
epmty
Top