2021 में होगा मनोरंजन का धमाका - कई फिल्में दिखायेंगी जलवा

2021 में होगा मनोरंजन का धमाका - कई फिल्में दिखायेंगी जलवा

मुम्बई। कोरोना की महामारी ने जहां पूरे विश्व की कमर तोड़कर रख दी है, वहीं बाॅलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा है। कोरोना की वजह से सिनेमा का कारोबार तो एकदम ठंडा हो गया था। लाॅकडाउन, उसके बाद अनलाॅक की सीरिज, उसके बाद भी दर्शकों का टोटा, सिनेमा हाल की तो जैसे रीढ़ ही टूट गई थी। कोरोना के चलते फिल्म भी रिलीज नहीं हो पाई थी। अगर हो भी जाती, तो उन्हें देखने के लिए शायद ही कोई सिनेमा हाॅल जाता। ऐसे में अब 2021 में रूकी हुई फिल्मों को रिलीज करने की तारीख घोषित कर दी गई है।

2021 में कई फिल्में रिलीज होंगी। अब तक लगभग दो दर्जन से अधिक फिल्मों को रिलीज करने की तारीख भी घोषित की जा चुकी है। इनमें वे फिल्में भी शामिल हैं, जो दक्षिण भारतीय भाषाओं में है, मगर हिंदी में उन्हें उनके साथ-साथ ही रिलीज किया जा रहा है। वहीं हाॅलीवुड भी इस साल बाॅक्स ऑफिस पर तगड़ी चुनौती देने वाला है। कुल मिलाकर इस बार बाॅलीवुड में मनोरंजन का घमासान होने वाला है। 2020 में जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई ही नहीं शायद 2021 अब फिर से फिल्म कारोबार को अच्छा लाभ कमाकर देगा। कोरोना की वैक्सीन बनने के बाद धीरे-धीरे यह यह महामारी काबू में आ रही है और दिनचर्या फिर से पटरी पर लौट रही है। इसी के चलते दर्शकों को भी अब फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। ईद के पावन पर्व पर एकाएक फिल्मों का धमाका होने वाला है। भाईजान की फिल्म 'राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई' रिलीज होगी, जिसे जान अब्राहम अपनी सत्यमेव जयते-2 से टक्कर देंगे। दोनों ही फिल्म एक्शन से भरपूर हैं और ईद पर धूम मचायेंगी। ईद के बाद अक्षय कुमार मनोरंजन के क्षेत्र में धूम मचाते हुए नजर आयेंगे। अक्षय कुमार की बेलबाॅटम 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी। वहीं हाॅलीवुड फ्रेंचाईजी फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 9 रिलीज होगी। इस फिल्म में विन डीजल मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

मई के बाद जून माह भी बाॅलीवुड के रंगों को निखारने वाला रहेगा। कबीर खघन निर्देशित स्पोट्र्स फिल्म 83 वर्ष 2020 के अप्रैल माह में रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते, वह तब रिलीज नहीं हो पाई थी। इसी के चलते इस फिल्म को अब जून माह में रिलीज किया जायेगा। क्रिकेट विश्व कप जीत पर बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। इस फिल्म को द काॅन्ज्यूरिंग 3 से चुनौती मिलेगी।

जुलाई माह भी खाली नहीं रहेगा। शेरशाह के साथ ही मेजर फिल्मों की रिलीज इसी माह में होगी। दोनों ही फिल्मों में जंग होगी। शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है, जबकि मेजर मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की लाइफ को दिखाएगी। मेजर तेलगू फिल्म है, जिसका हिंदी संस्करण इसी के साथ रिलीज होगा। स्वतंत्रता दिवस के महान मौके पर जान अब्राहिम की 'अटैक' रिलीज होगी। अक्टूबर माह में अजय देवगन की स्पोट्र्स बायोपिक और आरआरआर रिलीज हो रही है। दीपावली के मौके पर जर्सी धूम मचायेगी।इस प्रकार वर्ष 2021 फिल्मों के लिहाज से बेहतरीन रहने वाला है। प्रशंसकों को अपने मनपसंद अभिनेताओं के फिल्मों को देखने का मौका मिलेगा और वे मनोरंजन कर सकेंगे।

epmty
epmty
Top