किंग खान के प्रशंसक मायूस- 2021 में रिलीज नहीं होगी 'पठान'

किंग खान के प्रशंसक मायूस- 2021 में रिलीज नहीं होगी पठान

मुम्बई। किंग खान के प्रशंसकों को एक बार फिर से मायूसी हाथ लगी है। शाहरूख खान की फिल्म पठान 2021 में रिलीज नहीं होगी। अब इसके लिए दर्शकों को 2022 का इंतजार करना होगा। हालांकि शाहरूख खान ने अपने प्रशंसकों से जैसा कि वादा किया था कि पठान न सही, लेकिन वे जरूर बड़े पर्दे पर इस साल नजर आयेंगे। और वे अपना वायदा भी पूरा करने वाले हैं।

किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान की फिल्म पठान का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों को पूरा यकीन था कि 2021 में पठान को वे बड़े पर्दे पर देख पायेंगे, लेकिन उनके लिए निराशाजनक खबर है कि यह फिल्म इस वर्ष प्रदर्शित नहीं हो पायेगी। इस फिल्म को देखने के लिए वर्ष 2022 का इंतजार करना होगा। पठान की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इस फिल्म में सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें शाहरूख खान अपने लम्बे बालों के कारण आकर्षण का केन्द्र बने हैं। बताया जाता है कि फिल्म में बुर्ज खलीफा पर सलमान और शाहरूख के बीच फाईट भी होगी। फिल्म 'जीरो' में शाहरूख खान आखिरी बार दिखे थे, उसके बाद से वे बड़े पर्दे पर नजर नहीं आये हैं। बताया जाता है कि शाहरूख को रिलीज डेट नहीं मिल रही है। कोई अच्छा वीकेंट या फिर शुभ मुर्हूत फिल्म के लिए रिलीज के लिए नहीं मिला है। इसलिए अगले वर्ष ही यह फिल्म रिलीज होगी।

हालांकि शाहरूख खान इस साल आर माधवन की फिल्म राकेट्री में नजर आयेंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों से वायदा किया था कि पठान न सही, लेकिन वे बड़े पर्दे पर अवश्य नजर आयेंगे।

epmty
epmty
Top