लाॅकडाउन खत्म होने के बाद से सेलेब्स जा रहे है वेकेशन पर

लाॅकडाउन खत्म होने के बाद से सेलेब्स जा रहे है वेकेशन पर

मुंबई। लॉकडाउन खत्म के बाद से सेलेब्स के वेकेशन पर जाने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

कई सारे सेलेब्स पहले से ही वेकेशन पर हैं और अलग-अलग टूर पर निकले हैं। कोई मालदीव में छुट्टियां मना रहा है तो कोई गोवा में मस्ती करता नजर आ रहा है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित बॉयफ्रेंड आदर जैन संग मालदीव वेकेशन पर थे।

अब आदर के भाई अरमान जैन अपनी वाइफ अनीषा मल्होत्रा के साथ मालदीव ट्रिप पर निकले हैं। इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। अरमान जैन वाइफ अनीषा के साथ मालदीव ट्रिप एंजॉय कर रहे हैं। अरमान ने इंस्टाग्राम पर इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने सोमवार को समंदर किनारे से अपनी और वाइफ अनीषा की तस्वीरें शेयर कीं। दोनों साथ में खूबसूरत नजारों का आनंद लेते और फोटोशूट कराते नजर आए।

अरमान ने कैप्शन में लिखा- मेरा एक सोमवार ऐसा भी। वाटरफ्रंट के सामने कपल की ये तस्वारें बहुत प्यारी हैं। अरमान जैन और अनीषा मल्होत्रा ने 4 फरवरी 2020 को शादी की थी। शादी मुंबई में हुई थी और इसमें शाहरुख खान, कुणाल खेमू, सोहा अली खान, रणबीर कपूर, अनिल कपूर आलिया भट्ट और रेखा नजर आई।

epmty
epmty
Top