लिप सर्जरी का अनुष्का ने बताया रहस्य

लिप सर्जरी का अनुष्का ने बताया रहस्य

मुंबई। अनुष्का शर्मा ने उस रहस्य का खुलासा किया कि उन्हें क्यों करवाई होंठो की सर्जरी करवानी पड़ी थी। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन अदाकारा में से हैं, जो पर्दे पर अपनी ऐक्टिंग और पब्लिकली अपने विनम्र व्यवहार की वजह से सबके दिलों में बसी हैं। अनुष्का शर्मा ने साल 2014 में एक चैट शो में दर्शकों को खूब हैरान किया था, क्योंकि वह काफी अलग दिख रही थीं। इसी शो के साथ अनुष्का के लिप जॉब सर्जरी को लेकर जमकर चर्चा होने लगी। दो साल बाद 2016 में उन्होंने स्वीकारा कि फिल्म के दृश्य की मांग पर लिप सर्जरी करायी थी।

अनुष्का लिप जॉब के बाद पहली बार करण जौहर के चैट शो पर पहुंची थीं और ऐक्ट्रेस का चेहरा देख सभी हैरान थे। लोगों ने अनुष्का शर्मा के इस नए लुक का काफी मजाक भी बनाया था। इतना ही नहीं अनुष्का के इस फेस पर काफी मीम्स बने और उनके इस चेहरे की तुलना लोगों ने बत्तख से की क्योंकि वह नॉर्मल से काफी अलग दिख रही थीं। (हिफी)

epmty
epmty
Top